वैसे इस काउंटर का फायदा क्या है?
नगर निगम के कपूरथला स्थित जोन-3 ऑफिस में निशक्तजनों और बुजुर्गों के लिए
दूसरी मंजिल पर बनाए गए काउंटर का कितना फायदा मिलेगा, इसका जवाब निगम के किसी अधिकारी के पास नहीं है।
सुप्रीम
कोर्ट के एक आदेश के मुताबिक प्रत्येक सरकारी दफ्तर में निशक्तजनों के लिए
विशेष इंतजाम होने चाहिए। व्हील चेयर के चढ़ने के लिए रैंप हों।
इसके
अलावा ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए लिफ्ट का इंतजाम किया जाना भी आवश्यक
है। मगर नगर निगम के कपूरथला ऑफिस में रैंप है और न ही लिफ्ट। एलडीए के
कांप्लेक्स में ऊपरी हॉल में ये आफिस संचालित किए जा रहे हैं।
यहां अपर नगर
आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को निशक्तजनों और बुजुर्गों के लिए
अगल से गृहकर काउंटर का उद्घाटन किया, मगर ये काउंटर दूसरी मंजिल पर होने
से कम से कम निशक्तों को तो इसका कोई खास लाभ नहीं मिल सकेगा।