{"_id":"5e3154cd8ebc3e4adc1ef1ca","slug":"hotels-fare-increased-and-rooms-are-not-available-in-big-hotels-during-defence-expo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सपो के दिनों में होटलों का किराया 10 गुना तक हुआ महंगा, टू व थ्री स्टार में हो रही है मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपो के दिनों में होटलों का किराया 10 गुना तक हुआ महंगा, टू व थ्री स्टार में हो रही है मारामारी
Wed, 29 Jan 2020 03:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jan 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
डिफेंस एक्सपो के दिनों में लखनऊ के बड़े होटलों का किराया 10 गुना तक ज्यादा चुकाना होगा। जिन होटलों का किराया आम दिनों में आठ से दस हजार रुपये तक रहता है, डिफेंस एक्सपो के दौरान उनका किराया 80 हजार रुपये तक पहुंच गया है। कई बड़े होटलों में तो कमरे फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
टू व थ्री स्टार होटलों में भी कमरों के रेट बढ़ रहे हैं। डिफेंस एक्सपो में देश-विदेश के हजार से अधिक एग्जीबिटर शामिल होंगे। इसमें 148 विदेशी एग्जीबिटर हैं, जो एक्सपो शुरू होने से पहले राजधानी पहुंच जाएंगे। एक्सपो में बड़ी संख्या में नेता, ब्यूरोक्रेट भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मंगलवार 28 जनवरी को सर्च करने पर मेक माई ट्रिप, त्रिवागो, एग्जिको जैसी वेबसाइटों पर राजधानी के बड़े होटलों पिकेडली, हयात, जेमिनी, फॉर्च्यून बीबीडी, रेडिसन, लेवाना आदि का पांच से छह फरवरी का किराया कई गुना बढ़ा दिखा। पिकैडली का एक कमरे का किराया पांच व छह फरवरी को 79,119 रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि इसी होटल का 12, 13 फरवरी का किराया 8063 रुपये है।
विज्ञापन
Trending Videos
लगातार बढ़ रहा है किराया
इसी तरह होटल हयात का किराया पांच, छह फरवरी को 83,189 रुपये तक दिख रहा है, जबकि इसी होटल में 12, 13 फरवरी का किराया 12,330 रुपये तक है। अन्य में पांच व छह फरवरी को होटल फॉर्च्युन बीबीडी का किराया 67,430 से 74,655 रुपये तक, होटल रेडिसन का किराया 53,100 रुपये तक, होटल जेमिनी का 49, 796 रुपए तक दिख रहा है।
किराया लगातार बढ़ रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जैसे-जैसे एक्सपो करीब आएगा, किराया बढ़ता जाएगा और यह एक लाख रुपये तक पहुंच जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। होटल लेमन ट्री के सेल्स मैनेजर अंकुर ने बताया कि एक्सपो के चलते कमरे तेजी से बुक हो रहे हैं और किराया भी बढ़ रहा है। यह एक लाख रुपये पार कर सकता है।

ताज, क्लार्क में जगह नहीं
ताज, क्लार्क में जगह नहीं
कई होटल बुकिंग वेबसाइटों के अनुसार होटल ताज, क्लार्क जैसे होटलों में पांच व छह फरवरी को कमरे फुल हैं। वेबसाइटों ने बुकिंग बंद कर दी है। होटल ताज के एक अधिकारी ने बताया कि पहली से दस फरवरी तक होटल फुल है। इसके बाद कमरे बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे ही क्लार्क अवध में डिफेंस एक्सपो शुरू होते ही कमरे फुल हो रहे हैं।
राजधानी में जो टू व थ्री स्टार होटल हैं, उनके रेट भी बढ़ते जा रहे हैं। एक्सपो केचलते उनका किराया भी दोगुने तक हो गया है। मसलन, आशा इंटरनेशनल होटल का किराया पांच हजार पार कर गया है। वहीं गोमती होटल में भी कमरे फुल होने की कगार पर पहुंच रहे हैं। सपना क्लार्क इन सहित अन्य होटलों की भी कमोबेश यही दशा है।