{"_id":"686fc67ab3f91cda2504ac91","slug":"hostel-allocation-process-for-this-session-has-started-in-lu-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1286759-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि में इस सत्र के लिए छात्रावास की आवंटन प्रकिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि में इस सत्र के लिए छात्रावास की आवंटन प्रकिया शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्चविद्यालय में सभी स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही रही है। बृहस्पतिवार को चीफ प्रोवोस्ट प्रो अनूप कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न छात्रावासों में रह रहे छात्र एच एम एस पोर्टल पर 15 जुलाई तक अपना 50 रुपये का पंजीकरण करके 16 जुलाई तक आवेदन करके दोबारा हॅास्टल आवंटन करा सकते हैं। आवंटन के लिए वर्तमान या पूर्व सेमेस्टर की फीस रसीद, दोनों सेमेस्टर की मार्कशीट और अन्य आवश्यक प्रपत्र एचएमएस ऐप पर अपलोड करने होंगे। उन्हें प्रोवोस्ट रिकमेंडेशन लेटर अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।
अंतिम तिथि के बाद योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को उनकी मेल आईडी पर ऑनलाइन फीस जमा करने का संदेश भेजा जाएगा। समय सीमा के भीतर फीस जमा ना करने पर अभ्यर्थियों का हॉस्टल आवंटन का अधिकार समाप्त माना जाएगा। मेस फीस और मेस कॉशन मनी संबंधित छात्रावास के बैंक खातों में ही जमा की जाएगी। कक्ष आवंटन के समय माता पिता व स्थानीय संरक्षक को भी उपस्थित रहना होगा।