{"_id":"5fcf3d7a8ebc3e01c03ae2ab","slug":"hospital-will-be-made-in-dhannipur-on-given-land-for-mosque","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद के लिए मिली जमीन पर शॉपिंग मॉल जैसा अस्पताल बनेगा, कम खर्च में होगा किडनी व हार्ट का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद के लिए मिली जमीन पर शॉपिंग मॉल जैसा अस्पताल बनेगा, कम खर्च में होगा किडनी व हार्ट का इलाज
Tue, 08 Dec 2020 02:16 PM IST
ishwar ashish
मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ
मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : iStock
सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मिली जमीन में से 4 एकड़ में बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी चैरिटी अस्पताल, इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर, म्यूजियम और कम्युनिटी किचन का नक्शा तैयार हो गया है।
विज्ञापन
अस्पताल की इमारत आधुनिक शैली में बने शॉपिंग मॉल की तरह खूबसूरत होगी। इसका नाम वर्ष 1857 के क्रांतिकारी मौलवी अजीमुल्ला, मौलाना अब्दुल बारी फरंगी महली या हकीम अजमल खां के नाम पर हो सकता है।
विज्ञापन
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के मुताबिक इस चैरिटी अस्पताल में किडनी, हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज बेहद कम खर्च में किया जाएगा जिससे अयोध्या व आसपास के लोगों को इलाज के लिए लखनऊ और दिल्ली के चक्कर न लगाना पड़े। अस्पताल में 150 से 200 बेड की सुविधा होगी।
विज्ञापन
ट्रस्ट ने मस्जिद के साथ ही अस्पताल, रिसर्च सेंटर व कम्युनिटी किचन का नक्शा तैयार करने की जिम्मेदारी जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आर्किटेक्चर विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसएम अख्तर को दी थी। सूत्रों के मुताबिक सभी इमारतों का नक्शा तैयार हो चुका है, लेकिन ट्रस्ट इसका खुलासा नहीं कर रहा है।
Trending Videos
साझी विरासत की दिखेगी झलक
इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर और म्यूजियम में हिंदुस्तान की साझी विरासत की झलक दिखेगी। वर्ष 1857 के क्रांतिकारियों के साथ ही कबीर, रहीम, रसखान, अमीर खुसरो आदि की भी जानकारी होगी। वहीं महात्मा गांधी के करीबी मौलाना अब्दुल बारी फरंगी महली से भी रूबरू कराया जाएगा।