{"_id":"6b0c8bb3c00b07998404583a","slug":"hospital-operator-fails-to-respond-regarding-pollution-fee-collection-cmo-notice-proves-ineffective-lucknow-news-c-13-lko1070-2029801-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रदूषण शुल्क वसूली पर अस्पताल संचालक ने नहीं दिया जवाब, सीएमओ का नोटिस बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रदूषण शुल्क वसूली पर अस्पताल संचालक ने नहीं दिया जवाब, सीएमओ का नोटिस बेअसर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। दुबग्गा स्थित निजी अस्पताल में मरीज से प्रदूषण शुल्क वसूली के मामले में नोटिस जारी होने के 10 दिन बाद भी संचालक ने जवाब नहीं दिया है, जबकि सीएमओ कार्यालय ने तीन कार्यदिवस में जवाब मांगा था। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और नोटिस की गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सीतापुर निवासी युवती को बुखार के इलाज के लिए दुबग्गा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों को करीब डेढ़ लाख रुपये का बिल थमा दिया गया। इसमें 23 हजार रुपये ऑक्सीजन शुल्क के अलावा करीब नौ घंटे के प्रदूषण चार्ज के नाम पर 1,800 रुपये भी वसूले गए। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई के बजाय मामले में सुलह करा दी गई।
हैरानी की बात यह है कि शिकायत के बावजूद एफएसडीए और स्वास्थ्य विभाग के बीच जिम्मेदारी को लेकर खींचतान चलती रही। मरीज के परिजन एक विभाग में शिकायत करते तो दूसरे विभाग के अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया जाता।
विज्ञापन
मामले में सीएमओ ने अस्पताल संचालक देशराज यादव को 10 दिन पहले नोटिस जारी कर तीन कार्यदिवस में जवाब मांगा था। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि मरीज से वसूला गया प्रदूषण शुल्क वापस कराया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।