फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hospital management change two deadbodies

महिला का शव कैसे बन गया पुरुष का, पढ़कर चौंक जाएंगे!

Sun, 11 Jan 2015 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Jan 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
Hospital management change two deadbodies

तीन दिन पहले ढाई लाख रुपये के लिए गोरखपुर की महिला मरीज को बंधक बनाने को लेकर सुर्खियों में रहे गोमतीनगर स्थित मेयो अस्पताल सुधरने का नाम नहीं ले रहा। अस्पताल की घोर लापरवाही के चलते शनिवार को दो मरीजों की लाश ही बदल गई।

विज्ञापन


अस्पताल ने लखनऊ निवासी महिला यशोदा भाकुनी की जगह उनके परिवारीजनों को सुल्तानपुर निवासी रहमत अली की लाश थमा दी। हंगामा होने के बाद रहमत के परिवारीजनों को फोन कर बीच रास्ते से अस्पताल वापस बुलाकर शव बदला गया।
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित मेयो हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती यशोदा भाकुनी (80) की शनिवार सुबह 10 बजे मौत हो गई। अस्पताल का बकाया पैसा एवं कागजी खानापूरी में लगभग दो घंटे लग गए। इसके बाद परिवारीजनोंको शव सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पर सी-11 देखकर परिवारीजन चौंके क्योंकि यशोदा आईसीयू के बेड नंबर 10 पर भर्ती थीं।

शव बदलने के लिए आधे रास्ते से वापस आए

Hospital management change two deadbodies

परिवार ने कर्मचारियों से आशंका भी जताई पर वे अड़े रहे कि वही यशोदा की लाश है। बहरहाल जब जांचा गया तो पता चला कि शव पुरुष का है और यशोदा का शव अस्पताल में नहीं है।

इसके बाद परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में पता चला कि शनिवार को ही आईसीयू में भर्ती इंदिरानगर निवासी रहमत अली की मौत हो गई थी। शव बदलने से अंजान रहमत के परिवारीजन उसे लेकर अपने गृह जिले सुल्तानपुर लेकर निकल गए।

बहरहाल उन्हें फोनकर वापस बुलाया गया। दोपहर करीब दो बजे यशोदा का शव भाकुनी परिवार को मिला। पुलिस का कहना है दोनों पक्षों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की।

मेयो अस्पताल की प्रबंधक डॉ. मधुलिका सिंह का कहना है कि एक साथ निकलने के कारण दोनों मरीजों के परिवारीजनों की हड़बड़ी में शव बदले थे। बाद में उन्हें पहचान कराकर डेडबॉडी सौंप दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed