{"_id":"690bb6c0712f712309034361","slug":"hospital-action-limited-to-investigation-into-extortion-allegations-lucknow-news-c-13-lko1070-1457547-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वसूली के आरोप में जांच तक सीमित अस्पताल की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वसूली के आरोप में जांच तक सीमित अस्पताल की कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से वसूली करने के मामले में सिर्फ जांच कमेटी ही बन रही है। एक महीना बीतने के बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित कर्मचारियों ने अब दोबारा शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने जल्द कार्रवाई की बात कही है।
बलरामपुर अस्पताल में एक माह के दौरान दो अलग-अलग कर्मचारियों ने पद उच्चीकृत करने के एवज में सुपरवाइजर पर वसूली करने का आरोप लगाया है। शपथ पत्र देकर मुख्यमंत्री और शासन के अफसरों से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, लेकिन बिना आरोपियों को पद से हटाए जांच कराना ठीक नहीं है।
वहीं, अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या का कहना है कि जांच में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कमेटी जांच कर रही है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यह है मामला
खदरा के शिवनगर निवासी फूलमती शुक्ला वर्ष 2007 से बलरामपुर अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सुरक्षाकर्मी पद पर काम कर रही हैं। फूलमती का आरोप है कि अगस्त 2024 में बलरामपुर में तैनात सुपरवाइजर ने उन्हें सुरक्षाकर्मी से वार्ड आया पद पर पदोन्नति कराने का झांसा देकर 90 हजार रुपये मांगे। बातचीत के बाद मामला 42 हजार पर तय हुआ। रुपये देने के बावजूद उन्हें न तो वार्ड आया बनाया गया, न ही बढ़ा हुआ वेतन मिला। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। रुपये न मिलने पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।