फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hopitals in every district of uttar pradesh

हर जिले में अस्पताल खुलवाएगी 'टीपू सरकार'

Wed, 28 May 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 May 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
hopitals in every district of uttar pradesh

सूबे के लोगों को सस्ता इलाज मुहैया कराने के लिए हर जिले में पीपीपी मोड पर एक-एक अस्पताल खोले जाएंगे।

विज्ञापन


राज्य सरकार आधुनिक सुविधायुक्त इन अस्पतालों की स्थापना के लिए गाइडलाइन तैयार करने जा रही है।

इसके लिए मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने स्वास्थ्य विभाग को एक महीने का वक्त दिया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि हमारी नीति ऐसी हो जिसके तहत सभी जनपदों में अच्छा व सस्ता इलाज देने वाले अस्पताल पीपीपी मोड पर बनवाएं जा सकें।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से कहा कि पीपीपी पॉलिसी को शीघ्र बनाकर अगले महीने होने वाली बैठक में प्रस्तुत किया जाए। इस नीति में जनता का पूरी तरह खयाल रखा जाए।


इसके साथ ही मुख्य सचिव ने मंगलवार को राजधानी में बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक संस्था का चयन कर अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए जाएं। यह हॉस्पिटल चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की देखरेख में बनाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजधानी के चकगंजरिया में स्थापित होने वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

हॉस्पिटल के कंसलटेंट ने अब तक की प्रगति का प्रस्तुतीकरण दिया।

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने बताया कि सरकार ने जो भी दिशा निर्देश दिए हैं उसी के अनुसार काम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed