फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Honoring Sanatan Torchbearers on Parashurama Jayanti

Lucknow News: परशुराम जयंती पर सनातन ध्वजवाहकों का सम्मान

Mon, 20 Apr 2026 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Honoring Sanatan Torchbearers on Parashurama Jayanti
परशुराम जयंती पर सनातन ध्वजवाहकों का सम्मान
गुडंबा (लखनऊ)। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को विधायक डॉ. नीरज बोरा के पुरनिया स्थित कार्यालय में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे आचार्यों, संतों और विद्वानों का सम्मान किया गया। विधायक डॉ. नीरज बोरा और वत्सल बोरा ने विप्रजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के आदर्श आज भी समाज को धर्म-संरक्षण और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। सनातन परंपरा को अक्षुण बनाए रखने में ब्राह्मण समाज, आचार्यों और संतों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। कार्यक्रम में सीतावल्लभ कुंज अयोध्याधाम के बड़े हनुमान मंदिर के स्वामी ब्रम्हेश जी महाराज, विंध्याचल मंदिर के आचार्य सूर्य कुमार तिवारी, नागेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी सहित रामनारायण मिश्र, सतीश मिश्र, कृपाशंकर मिश्र, शैलेंद्र शर्मा ‘अटल’, प्रदीप मिश्र, लवकुश त्रिवेदी, अनुज द्विवेदी, दयाशंकर पांडेय और पं. नवल किशोर त्रिपाठी समेत कई विद्वान व संत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन कृपाशंकर मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed