फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Honored 78 women policemen

Lucknow News: 78 महिला पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

Sun, 29 Sep 2024 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Honored 78 women policemen
लखनऊ। रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी भवन में शनिवार शाम नारी सशक्तीकरण महिला पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। नीशू वेलफेयर फाउंडेशन व मां गायत्री जन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में 78 महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए इस तरह का महिला पुलिस सम्मान होना गर्व की बात है। अति विशिष्ट अतिथि संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व आईजी आरके चतुर्वेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी, पुलिस उपायुक्त महिला अपराध एवं सुरक्षा अपर्णा गुप्ता, पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह व अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि हमारा समाज तभी विकास कर सकता है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों को भली भांति निर्वहन करे। इस दौरान नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष व सह संयोजक गुंजन वर्मा, मां गायत्री जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, मनोज सिंह चौहान, रोली जायसवाल, विनय दुबे, मोनालिसा, हेमू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका हुआ सम्मान
उपनिरीक्षक सौम्या मिश्रा, गौरव कुमार, कंचन तिवारी, प्रिया बाजपेई, कीर्ति यादव, नेहा चौहान व उप निरीक्षक मिथिलेश सिंह के अलावा आरक्षी कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियंका राय, सृष्टि वर्मा, दीक्षा यादव, प्रियंका, शालिनी सहित अन्य महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed