{"_id":"6475d94131d02ead820763f5","slug":"homeguard-chandra-kumar-singh-s-wife-gets-insurance-money-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मृतक होमगार्ड की आश्रित पत्नी को दुर्घटना बीमा की राशि 30 लाख रुपये दिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मृतक होमगार्ड की आश्रित पत्नी को दुर्घटना बीमा की राशि 30 लाख रुपये दिए गए
Tue, 30 May 2023 04:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 May 2023 04:38 PM IST
सार
यूपी के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मृतक होमगार्ड चन्द्र कुंवर सिंह की आश्रित पत्नी अर्चना सिंह को दुर्घटना बीमा की निर्धारित 30 लाख रूपये राशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
होमगार्ड्स एवं कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मृतक होमगार्ड चन्द्र कुंवर सिंह की आश्रित पत्नी अर्चना सिंह को एचडीएफसी बैंक द्वारा दुर्घटना बीमा की निर्धारित 30 लाख रूपये राशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि से मृतक होमगार्ड के परिवार का भरण-पोषण होने में मदद होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी पांच लाख की सहायता दी जा चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सख्ती: 5000 रुपये बिजली का बिल बकाया तो काट दिया जाएगा कनेक्शन, भले ही एक महीने का हो या तीन महीने का
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केरल के छात्रों से मिले सीएम योगी: बोले- यूपी भी केरल की तरह देश का आध्यात्मिक प्रतिनिधित्व करता है
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मृतक के आश्रित को जो होमगार्ड भर्ती की अर्हता पूरी करता हो, नौकरी पर भी विभाग द्वारा रखा जायेगा। उन्होंने मृतक की आश्रित पत्नी को भरोसा दिलाया कि विभाग हमेशा मृतक होमगार्ड के परिवार के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव होमगार्ड्स अनिल कुमार, डीजी होमागार्ड्स विजय कुमार मौर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं एचडीएफसी के अधिकारी उपस्थित थे।