{"_id":"6475bcad42e3422b3909ce08","slug":"electricity-will-be-disconnected-if-bill-reaches-to-5000-rupees-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: 5000 रुपये बिजली का बिल बकाया तो काट दिया जाएगा कनेक्शन, भले ही एक महीने का हो या तीन महीने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती: 5000 रुपये बिजली का बिल बकाया तो काट दिया जाएगा कनेक्शन, भले ही एक महीने का हो या तीन महीने का
Tue, 30 May 2023 02:36 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 May 2023 02:36 PM IST
सार
10 किलोवाट या इससे ज्यादा विद्युत लोड वाले 22,814 उपभोक्ताओं से हर महीने बिजली के बिल की वसूली होगी। बड़े उपभोक्ताओं को हर महीने की 15 तारीख तक बिल मिल जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब पांच हजार रुपये बिल बकाया होने पर दूसरे महीने बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। वहीं, 10 किलोवाट या इससे अधिक के विद्युत लोड वाले उपभोक्ताओं पर भी अब सख्ती होगी। ऐसे उपभोक्ताओं से हर माह बिल की वसूली होगी। तय मियाद में बिल जमा नहीं करने पर इनकी भी बिजली काटी जाएगी। राजधानी में इस श्रेणी के 22,814 उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
राजधानी में 7 लाख छोटे बिजली उपभोक्ता हैं। इनके कनेक्शन एक से चार किलोवाट तक के लोड वाले हैं। अब ऐसे उपभोक्ताओं पर पांच हजार रुपये या इससे ज्यादा का बिल बकाया होने पर सख्ती की जाएगी। भले ही यह बकाया एक माह के बिल का हो या फिर तीन माह का। कनेक्शन काटने के दौरान नए बिल के देय तारीख तक जमा होने का इंतजार नहीं किया जाएगा। स्मार्ट मीटर लगा होने पर पांच हजार बिल पहुंचते ही ऑनलाइन ही बिजली कट जाएगी। मीटर मैनुअल होगा तो कर्मचारी उपभोक्ता की चौखट पर दस्तक देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधान परिषद उपचुनाव: लोकसभा चुनाव के नए सियासी समीकरणों के संकेत, अपने-अपने गठबंधन को बचाए रही BJP-सपा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधान परिषद उप चुनाव से साफ हुई लोकसभा चुनाव के गठबंधन की तस्वीर
पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने 10 किलोवाट या इससे अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। अब हर माह इलाकाई एक्सईएन, एसडीओ, जेई को इनके बिल जमा कराकर रिपोर्ट भेजनी पड़ेगी। वहीं, पांच से नौ किलोवाट के बिजली उपभोक्ताओं की तादाद 94,906 है। इसमें 39,328 सिस गोमती जोन एवं 55,578 ट्रांस गोमती जोन के उपभोक्ता शामिल हैं। ऐसे उपभोक्ताओं बिल भुगतान की भी मॉनिटरिंग कराई जा रही है।
हर महीने की 15 तारीख तक बड़े उपभोक्ताओं को मिल जाएगा बिल
लेसा ट्रांस गोमती जोन के मुख्य अभियंता अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि 10 किलोवाट या इससे अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं को हर हाल में महीने की 15 तारीख तक बिल मुहैया कराया जाएगा। तय तारीख तक उपभोक्ता को बिल न मिलने पर बिलिंग एजेंसी एवं इलाकाई इंजीनियर जिम्मेदार माने जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
जानिए 10 किलोवाट के कनेक्शन पर कितना आता है बिल
लेसा एक्सईएन के मुताबिक जिन घरों में 10 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन होता है, उनका हर माह औसतन 20 से 25 हजार रुपये बिजली बिल आता है। पर, इतने ही किलोवाट के कॉमर्शियल कनेक्शन वालों का बिजली बिल 30 से 40 हजार रुपये बनता है।
सर्वाधिक बड़े उपभोक्ताओं वाले खंड
खंड -- संख्या
गोमतीनगर -- 2756
राजभवन -- 1917
महानगर -- 1400
चिनहट -- 1322
रेजीडेंसी -- 1050
बीकेटी -- 1047
मुख्य अभियंताओं को सख्ती करने के निर्देश
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत का कहना है कि पांच हजार के बकाया पर सख्ती की जाएगी। जहां तक बड़े उपभोक्ताओं का सवाल है, तो जो 10 किलोवाट या इससे अधिक लोड के बिजली कनेक्शन लेते हैं, उनकी बिल जमा करने की क्षमता भी होती है। ऐसे में पावर कॉर्पोरेशन ने मुख्य अभियंताओं को बड़े उपभोक्ताओं से हर माह बिल की वसूली के लिए निर्देश दिए हैं।