फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   home remedies for swine flu.

आपकी रसोई में मौजूद है स्वाइन फ्लू का इलाज!

Fri, 20 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Feb 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
home remedies for swine flu.

घरेलू नुस्खे भी स्वाइन फ्लू से लड़ने में मदद कर सकते हैं। आप अपनी रसोई में मौजूद इलायची, अदरक और दालचीनी जैसी चीजों से काढ़ा तैयार कर पी सकते हैं। वहीं होम्योपैथी भी स्वाइन फ्लू में इलाज का दावा कर रहा है।

विज्ञापन


ये आजमाएं
7 इलाइची, 7 लौंग, 7 तुलसी के पत्ते, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1 टुकड़ा दालचीनी, 1/4 टेबल स्पून हल्दी, 1/4 टेबल स्पून काला नमक, 4 कप पानी में इतना उबालें कि पानी एक कप रह जाए।
विज्ञापन


तैयार काढ़े को छानकर एक शीशी में भर लें और सुबह फ्रेश होने के बाद, भूखे पेट दो-दो चम्मच तीन दिन तक सेवन करें।

ये भी हैं उपयोगी

home remedies for swine flu.

•4-5 तुलसी के पत्ते, 5 ग्राम अदरक, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर और इतनी ही हल्दी को एक कप पानी या चाय में उबालकर दिन में दो-तीन बार पिएं।
•गिलोय (अमृता) बेल की डंडी को पानी में उबाल या छानकर पिएं।
•गिलोय सत्व दो रत्ती यानी चौथाई ग्राम पौना गिलास पानी के साथ लें।
•5-6 पत्ते तुलसी और काली मिर्च के 2-3 दाने पीसकर चाय में डालकर दिन में दो-तीन बार पिएं।
•आधा चम्मच आंवला पाउडर को आधा कप पानी में मिलाकर दिन में दो बार पिएं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

होम्योपैथी में भी हैं कई दवाएं
नेशनल होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. आरसी यादव के अनुसार इंफ्लुएंजिनम-200 15-15 मिनट के अंतराल पर तीन बार खानी है।

ये दवा स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए है। यदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं या फिर मरीज के साथ संपर्क हुआ है तो आर्सेनिक 30, ब्रानिया 30 स्पांजिम 30 दवा चिकित्सक की सलाह के बाद लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed