फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Home minister speaks over Dadri issue.

राजनाथ ने भी दादरी पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Fri, 09 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Home minister speaks over Dadri issue.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि दादरी की घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाओं को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। वे बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दादरी के लोगों से अपील है कि वे संयम और परस्पर सौहार्द बनाए रखें। सिंह से जब पूछा गया कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने दादरी की घटना में तीन लोगों की साजिश होने की बात कही है तो सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं मालूम है।
विज्ञापन


बिहार चुनाव पर राजनाथ ने कहा कि वहां भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

शामिल हुए शोक सभा में

Home minister speaks over Dadri issue.

राजनाथ तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार शाम लगभग 7:30 बजे लखनऊ पहुंचे। हवाई अड्डे से वे सीधे भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सिंह की माताजी का पिछले दिनों निधन हो गया था।

आज कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा : राजनाथ शुक्रवार सुबह यहां कपूरथला चौराहे पर डॉ. डीपी बोरा के नाम पर सड़क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद निरालानगर स्थित माधव सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

दोपहर बाद 3:30 बजे वे रामलीला ग्राउंड ऐशबाग में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 5.30 बजे वे कानपुर रोड स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल मेें आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed