फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   home guards will get employment, nobody will be unemployed says minister chetan chauhan

यूपी के मंत्री ने कहा: सभी होमगार्ड को मिलेगा काम, किसी को बेरोजगार नहीं होने देंगे

Wed, 16 Oct 2019 08:25 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 16 Oct 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
home guards will get employment, nobody will be unemployed says minister chetan chauhan
चेतन चौहान
बजट के कारण पुलिस महकमे से हटाए गए 25 हजार होमगार्ड को लेकर विभागीय मंत्री चेतन चौहान ने आश्वस्त किया है कि किसी भी होमगार्ड को बेरोजगार नहीं होने देंगे। रोटेशन के हिसाब से सभी होमगार्ड को काम मिलेगा। पुलिस महकमे से जो होमगार्ड हटाए भी जा रहे हैं उन्हें पुराने बजट के हिसाब से समायोजित करने का आग्रह भी किया गया है।
विज्ञापन


चेतन चौहान ने बताया कि पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुझाव दिया है कि जो बजट 500 रुपये के हिसाब से पूरे साल भर का है इस बजट में ही आप जितने होमगार्ड को ड्यूटी दे सकते हैं, दे दीजिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिर भी जो होमगार्ड हमारे पास वापस आएंगे उनकी ड्यूटियां लगाई जाएंगी। किसी को भी बेरोजगार नहीं किया जाएगा और न ही हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने होमगार्ड के लिए अलग से बजट देने में कुछ परेशानी जाहिर की थी, जिसके बाद यह समस्या पैदा हुई। उन्होंने बताया कि बातचीत के जरिए जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

17 हजार होमगार्ड और वापस हुए

वहीं जो होमगार्ड पुलिस में पहले से कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था के लिए लगे हुए थे, उसमें भी 32 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है। ऐसे में लगभग 17 हजार होमगार्ड की ड्यूटी और समाप्त कर दी गई है। यानी इस महीने में अब तक लगभग 42 हजार होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त की जा चुकी है। 

मंत्री का कहना है कि ड्यूटी समाप्त होने का मतलब नौकरी समाप्त होना नहीं है। हमारे पास जो भी ड्यूटियां हैं, उन्हीं में सबको समायोजित किया जाएगा। इससे एक होमगार्ड को महीने में मिलने वाली ड्यूटी के दिन कम हो जाएंगे, वे बेरोजगार नहीं होंगे। मसलन पहले अगर एक होमगार्ड को महीने में रोटेशन में 25 दिन की ड्यूटी मिलती थी उसे अब नए रोटेशन में 14 से 15 दिन की ड्यूटी मिलेगी।

प्रशिक्षित किए जाएंगे होमगार्ड
वहीं डीजी होमगार्ड जीएल मीना ने बताया कि उनके पास प्रशिक्षण के लिए बजट है। जो भी होमगार्ड वापस आ रहे हैं उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में जब उन्हें ड़्यूटी मिले तो वह और बेहतर तरीके से काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed