फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   home guard protest in lucknow

होमगार्ड्स का जोरदार प्रदर्शन, घेरा सीएम आवास

Tue, 08 Oct 2013 12:39 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Tue, 08 Oct 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
home guard protest in lucknow

नियमित किए जाने और पुलिसकर्मियों के समान वेतनमान की मांग को लेकर अड़े होमगार्ड्स ने सोमवार को विधान भवन से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


किसी तरह मुख्यमंत्री आवास से हटाए गए होमगार्ड्स ने बाद में गोल्फ क्लब चौराहे पर जाम लगा दिया।

अखिल भारतीय चौखंभा संस्थान व उप्र.अवैतनिक अधिकारी कर्मचारी होमगार्ड्स एसोसिएशन के बैनर तले पांच दिन से धरने पर डटे होमगार्ड्स ने मांगें पूरी न होने पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान कर रखा था। इसके बावजूद आला अफसरों ने इन्हें रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए थे।
विज्ञापन


सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे 1200 से अधिक होमगार्ड्स ने विधान भवन के सामने धरना स्थल से राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके पाल एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया, तब अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो गैलरी-प्रदर्शन की और फोटो देखें यहां

तत्काल अतिरिक्त फोर्स बुलाने के लिए आपस में मशविरा किया गया और नजदीक के थानों से पुलिस बुलाई गई। विधान भवन से हजरतगंज की ओर बढ़ रहे होमगार्ड्स को रोकने के दौरान पुलिस की उनसे कई बार नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई जिसमें एसपी पूर्वी राजेश कुमार असंतुलित होकर गिर भी पड़े।

आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। इस बीच सैकड़ों होमगार्ड्स जुलूस के रूप में हजरतगंज चौराहे तक पहुंच गए। इससे इस व्यस्ततम चौराहे पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ।

यहां से होमगार्ड्स कसमंडा हाउस के सामने से सिविल अस्पताल की ओर बढ़े और पार्क रोड पार करते हुए गोल्फ क्लब चौराहे तक जा पहुंचे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो सैकड़ों होमगार्ड्स सड़क पर बैठ गए। इससे वहां जाम लग गया।

इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया लेकिन वे नहीं माने और मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए व जमकर नारेबाजी की। कई होमगार्ड मुख्यमंत्री आवास के गेट पर चढ़ने की कोशिश करने लगे।


किसी तरह अधिकारी इन्हें काबू में कर सके। इस बीच मुख्यमंत्री सुरक्षा से जुड़े एक उच्च अधिकारी ने होमगार्ड्स का नेतृत्व कर रहे बीके पाल को अलग ले जाकर वार्ता की। इस वार्ता में मिले आश्वासन के बाद होमगार्ड्स धरनास्थल लौट गए।

सीएम के प्रमुख सचिव से वार्ता के बाद धरना स्थगित
बाद में होमगार्ड्स के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राकेश गर्ग से वार्ता कराई गई। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके पाल के अलावा जिला अध्यक्ष रामेंद्र यादव, सदस्य कविता, ब्रह्मानंद मिश्रा व धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।

रामेंद्र यादव ने बताया कि होमगार्ड्स के नियमितीकरण को लेकर मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श के लिए पांच दिन का समय मांगा गया है।

इसके बाद धरना 20 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर सार्थक नतीजे नहीं आए तो 21 अक्तूबर को और अधिक संख्या में होमगार्ड्स जुटेंगे और सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।

लखनऊ की खबरों से रहें अपडेट यहां क्लिक करके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed