{"_id":"5f9e9ae99d2a1a35b3483edb","slug":"home-guard-of-indian-bank-died-in-an-accident-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: इंडियन बैंक में तैनात होमगार्ड की अज्ञात वाहन की ठोकर से दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: इंडियन बैंक में तैनात होमगार्ड की अज्ञात वाहन की ठोकर से दर्दनाक मौत
Sun, 01 Nov 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Nov 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
मथुरा प्रसाद वर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के वजीरगंज-जैतापुर मार्ग पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक होमगार्ड फखरपुर स्थित एक बैंक में ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने होमगार्ड को ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बौंडी थाना क्षेत्र डिहवा कला निवासी मथुरा प्रसाद वर्मा (30) पुत्र राम मूरत वर्मा इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) से ड्यूटी कर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी वजीरगंज के पास बरगदीहा बाबा की मजार के निकट अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मथुरा बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नेहा वर्मा व बेटे रवि (10), गुड़िया (8) व सौरभ (4) का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन