{"_id":"5986b1ab4f1c1bc3708b46eb","slug":"home-for-bpl-holders-in-low-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते आवास के लिए जमीन आवंटित, जानिए किसे मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते आवास के लिए जमीन आवंटित, जानिए किसे मिलेगा लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Demo Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए शहर में पीएम आवास योजना के तहत किफायती आवास बनेंगे। इससे करीब तीस हजार की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन
इसके लिए शहर में चार स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके साथ ही शहर में दर्जनभर मलिन बस्तियां भी चिह्नित कर ली गई हैं, जहां पर आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
सूडा ने आवास बनाने की पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है और जमीन और बस्तियों के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में मलिन बस्तियों का री-डेवलपमेंट और किफायती आवास बनाए जाने का भी प्रावधान है।
इसके तहत मलिन बस्तियों में रहने वालों को दूसरी जगह विस्थापित करने के बजाय वहीं पर उनको मकान बनाकर दिए जाने की योजना पर काम शुरू किया गया है। इसका खर्च भी उन्हें नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह खर्च योजना के तहत दिए जाने वाली छूट की सब्सिडी और बस्ती की अतिरिक्त जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल से निकाला जाएगा। योजना के तहत जो मकान मलिन बस्तियों में बनेंगे उनका आवंटन उन्हीं लोगों को होगा जो वहां पर निवास कर रहे हैं।