फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   home department to be make Strategy against bangladeshi

बांग्लादेशियों को खदेड़ने का बन रहा खाका, इन विभागों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी

Tue, 24 Oct 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Oct 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
home department to be make Strategy against bangladeshi
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक

उत्तर प्रदेश पुलिस राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को खदेड़ने का खाका तैयार कर रही है। शुरुआती पड़ताल और इनसे संबंधित जानकारी जुटाने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने पुलिस की अलग-अलग शाखाओं से जानकारी तलब की है।

विज्ञापन

इंटेलीजेंस को हर थानाक्षेत्र में रह रहे विदेशी नागरिकों का ब्योरा जुटाने को कहा गया है।

इसमें भी खासतौर पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की जानकारी मांगी गई है। एटीएस को जिम्मेदारी दी गई है कि वह पता करे किन-किन क्षेत्रों में यह बांग्लादेशी आतंकी घटनाओं में शामिल हैं। पिछले दिनों एटीएस ने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से अंसारुल्लाह के साथ कुछ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


बांग्लादेशी और कहां-कहां आतंकी घटनाओं में शामिल हैं इसका पता एटीएस लगाएगी। वहीं एसटीएफ से कहा गया है कि वह आपराधिक घटनाओं में शामिल बांग्लादेशियों के बारे में पता लगाएं जिससे यह पता चल सके कि इन्होंने कहां-कहां आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। यह पूरी कवायद इसलिए हो रही है कि पता चल सके कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी देश की सुरक्षा के लिए कितना बड़ा खतरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सभी शाखाओं दिया गया टास्क पूरा होने के बाद गृह विभाग इस संबंध में रणनीति बनाएगा। इसके बाद तय होगा कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को यूपी से कैसे खदेड़ा जाए। एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार का कहना है कि पूरी रणनीति तैयार करने के बाद ही इन बांग्लादेशियों को छेड़ा जाएगा ताकि किसी तरह की समस्या न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed