Holiday 2021: होली, रक्षाबंधन, नवरात्र और दीपावली पर मिलेगा लगातार छुट्टियां मनाने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सरकारी दफ्तरों, निगमों, बोर्ड और उपक्रमों के कर्मचारियों-अधिकारियों को वर्ष 2021 में होली, रक्षाबंधन, नवरात्र, दीपावली और गुरनानाक जयंती पर लगातार तीन-छह दिन की छुट्टियां मनाने का मौका मिलेगा। लेकिन तीन त्योहार शनिवार और चार त्योहार रविवार को आने से सात छुट्टियां कम हो जाएंगी। शासन ने शुक्रवार को 2021 के सावर्जनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। जून और सितंबर को छोड़कर शेष सभी महीनों में एक से चार दिन तक सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।
कर्मचारी, अधिकारी 27 मार्च को शनिवार का साप्ताहिक अवकाश मनाने के बाद 28 मार्च रविवार को होली का दहन और 29 मार्च सोमवार को होली के अवकाश का लुफ्त उठा सकेंगे। 19 अगस्त बृहस्पतिवार को मोहर्रम का अवकाश रहेगा, कर्मचारी- अधिकारी 20 अगस्त का एक आकस्मिक अवकाश लेंगे तो 21 अगस्त को शनिवार और 22 अगस्त रविवार (रक्षाबंधन ) को लगातार चार दिन की छुट्टियां मना सकते हैं।
14 अक्तूबर बृहस्पतिवार को महानवमी, 15 अक्तूबर शुक्रवार को दशहरा, 16 अक्तूबर को शनिवार, 17 अक्तूबर को रविवार का अवकाश है। उसके बाद 19 अक्तूबर को बारावफात का सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में 18 अक्तूबर की एक अतिरिक्त छुट्टी लेकर कर्मचारी- अधिकारी लगातार छह दिन की छुट्टियां मनाने बाहर भी जा सकते हैं।
इसी प्रकार 4 नवंबर बृहस्पतिवार को दीपावली, 5 नवंबर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा, 6 नवंबर शनिवार को भैया दूज और 7 नवंबर को रविवार के अवकाश होने के कारण एक साथ चार दिन की छुट्टियां मना सकेंगे। 19 नवंबर को गुरुनानक शुक्रवार को गुरुनानक जयंती के अवकाश के बाद 20 नवंबर को शनिवार और 21 नवंबर को रविवार होने के कारण एक साथ तीन दिन की छुट्टियां मनाने का मौका मिलेगा।
शनिवार को ये रहेंगे अवकाश
2 अक्तूबर को गांधी जयंती, 6 नवंबर भैया दूज और 25 दिसंबर क्रिसमस डे
रविवार के दिन ये रहेंगे प्रमुख त्योहार और पर्व
28 मार्च होली, 25 अप्रैल महावीर जयंती, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 22 अगस्त रक्षाबंधन
ये रहेंगे सार्वजनिक अवकाश
26 फरवरी - शुक्रवार- मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन
11 मार्च - बृहस्पतिवार - महाशिवरात्रि
28 मार्च - रविवार - होलिका दहन
29 मार्च - सोमवार - होली
2 अप्रैल- शुक्रवार - गुड फ्राइडे
14 अप्रैल - बुधवार - डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
21 अप्रैल - बुधवार - रामनवमी
25 अप्रैल - रविवार - महावीर जयंती
14 मई - शुक्रवार - ईद-उल-फितर
26 मई - बुधवार - बुद्ध पूर्णिमा
21 जुलाई - बुधवार - ईदुज्जुहा (बकरीद)
15 अगस्त - रविवार - स्तवंत्रता दिवस
19 अगस्त - बृहस्पतिवार- मोहर्रम
22 अगस्त - रविवार - रक्षाबंधन
30 अगस्त - सोमवार - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
2 अक्तूबर - शनिवार - महात्मा गांधी जयंती
14 अक्तूबर - बृहस्पतिवार - महानवमी
15 अक्तूबर - शुक्रवार - दशहरा
19 अक्तूबर - बारावफात - मंगलवार
4 नवंबर - बृहस्पतिवार - दीपावली
5 नवंबर - शुक्रवार - गोवर्धन पूजा
6 नवंबर - शनिवार - भैया दूज
19 नवंबर - शुक्रवार - गुरुनानक जयंती
25 दिसंबर - शनिवार - क्रिसमस डे