{"_id":"68dfc8e28a63a3388d06f1f0","slug":"hoarding-outside-congress-office-in-lucknow-depicts-rahul-gandhi-as-shri-ram-while-govt-depicted-as-ravana-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, राहुल गांधी को दिखाया राम... केंद्र सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, राहुल गांधी को दिखाया राम... केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Fri, 03 Oct 2025 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:32 PM IST
सार
राजधानी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगाई गई है। इसमें राहुल गांधी को श्री राम दिखाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते दिखाया गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात व देखें वीडियो...
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में भाजपा और विपक्ष के बीच होर्डिंग वार जारी है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में एक बार फिर एक होर्डिंग सामने आई है। यह होर्डिंग कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाई गई है। इसमें राहुल गांधी को राम और सरकार को रावण दिखाया गया है।
विज्ञापन
यूपी की राजनीति में होर्डिंग और पोस्टर से पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आती हैं। अब दशहरा पर्व पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है। इसमें राहुल गांधी को श्रीराम के रूप में दिखाया गया है। उनके हाथ में एक धनुष है, जिसके तरकस में बाण हैं। जैसे अभी संधान होने वाला है।
विज्ञापन
सामने रावण की तस्वीर है। रावण के रूप में परोक्ष रूप से केंद्र सरकार को दिखाया गया है। इनके दस सिरों में अलग-अलग विभागों के नाम लिखे गए हैं। मुख्य चेहरे पर 'वोट चोर' लिखा गया है। तस्वीर को लोग अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं।
विज्ञापन
माल एवेन्यू स्थित, कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी यह होर्डिंग एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा द्वारा लाई गई है। इस तस्वीर में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन