{"_id":"674bfe5cb2a3e87dba01dd53","slug":"his-girlfriend-got-angry-he-befriended-another-girl-and-misdeeds-her-in-lucknow-accused-has-been-arrested-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रेमिका हुई नाराज... तो दूसरी युवती को फंसाया, झांसा देकर लूटी आबरू; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रेमिका हुई नाराज... तो दूसरी युवती को फंसाया, झांसा देकर लूटी आबरू; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 01 Dec 2024 11:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:42 AM IST
सार
राजधानी में प्रेमिका नाराज हुई तो युवक ने दूसरी युवती को प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर आबरू लूटी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
as crime
- फोटो : AI Generated
विस्तार
राजधानी लखनऊ में महानगर इलाके में रहने वाले मोबाइल दुकान कर्मचारी का प्रेमिका से विवाद हो गया। इस पर उसने एक युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महानगर की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती पेपर मिल कॉलोनी निवासी आदित्य चौहान से हुई थी। आदित्य ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को आदित्य की प्रेमिका ने युवती को फोन कर बताया कि वो उसका प्रेमी है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
युवती ने आदित्य को फोन किया और प्रेमिका के बारे में पूछा। आदित्य ने बताया कि वह प्रेमिका से शादी करने वाला है। शुक्रवार को युवती ने आदित्य पर महानगर थाने में केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन