फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindus should unite for the protection of religion and nation building.

Lucknow News: धर्म रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए संगठित हों हिंदू

Mon, 12 Jan 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 12 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Hindus should unite for the protection of religion and nation building.
लखनऊ। अयोध्या धाम स्थित बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज ने कहा कि हिंदू समाज के लोग संगठित होकर धर्म की रक्षा और विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें। वे रविवार को गोमतीनगर के विजयंतखंड में स्थित महाराणा प्रताप पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हिंदू समाज की एकजुटता से ही देश का विकास संभव है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद, अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विजय ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव भारतीय संस्कृति पर तेजी से बढ़ रहा है। 1943 में लॉर्ड मैकाले की शिक्षा प्रणाली के लागू होने से मानसिक गुलामी को बढ़ावा मिला और साहित्य व इतिहास में हमारे महापुरुषों को विकृत रूप में प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2014 में देश को मिला सशक्त नेतृत्व भारत की वैश्विक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। हिंदू सम्मेलन के समन्वयक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि गोमती नगर फेस-2 की सभी बस्तियों में 31 जनवरी तक ऐसे ही कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि धर्म उपदेशक अजय कृष्ण दास (हरे कृष्ण मंदिर), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ पूरब भाग के संघचालक प्रभात अधौलिया, महामना मालवीय मिशन के संरक्षक प्रभुनारायण श्रीवास्तव, भाग कार्यवाह ज्योति, नगर संघचालक जगबीर सिंह, रुद्र नारायण, चेतन डूंगरकोटी, सुधीर सहगल, फूलचंद, प्रमोद शुक्ला, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, अभिषेक दुबे, कमल कुमार, मुकुल अवस्थी, संजीव माहेश्वरी, मनीष पांडेय, राजेश रावत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा व विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed