हां, बीफ मुसलमानों से ज्यादा हिंदू खाते हैं:वृंदा करात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सांसद वृंदा करात ने कहा है कि लालू यादव का बयान कि बीफ मुसलमानों से ज्यादा हिंदू खाते हैं, सच है। भैंस का मांस भी बीफ होता है। बेवजह इसे धार्मिक रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता बढ़ने पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बयान पर उन्हें पाकिस्तानी एजेंट कहने वालों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। ऐसे लोगों का जब वैंकैया नायडू जैसे बड़े नेता बचाव करते हैं तो हैरानी होती है।
वे, कैप्टन लक्ष्मी सहगल की 101वीं जयंती पर मर्चेंट चैंबर हाल में हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं थीं।
उन्होंने कहा कि देश का उच्च बुद्धिजीवी वर्ग बिगड़ते माहौल से चिंतित होकर ही अवार्ड वापस कर रहा है।
दंगे-फसाद सोची समझी साजिश है
अवार्ड वापसी पर भाजपा की चिंता झलक रही है। वृंदा ने कहा कि महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। इसके पीछे केंद्र सरकार की उद्योगपतियों के लिए बनाई गई आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं।
किसानों को उनके उत्पादन का मूल्य नहीं मिला। सरकार ने आयात और निर्यात करने वाली वस्तुओं का समय रहते ध्यान नहीं दिया। इसलिए मांग और आपूर्ति में सामंजस्य नहीं बैठा।
बीफ और सांप्रदायिक माहौल बनाकर महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हो रहे दंगे-फसाद सोची समझी साजिश का हिस्सा हैं। अवाम को इसका विरोध करना जरूरी है। देश मिली-जुली संस्कृति से ही चलेगा। देश को यही संस्कृति स्वीकार्य है।