फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindus are inborn tolerant says RSS member.

सहिष्णुता हिंदुओं के डीएनए में है: संघ

Fri, 06 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hindus are inborn tolerant says RSS member.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के संघ चालक प्रभु नारायण ने वामपंथियों को आईएसआईएस अबू बक्र अल बगदादी से ज्यादा खतरनाक बताया है। साथ ही लालू प्रसाद यादव, मो. आजम खान, असदुद्दीन ओवैसी, दिग्विजय सिंह और इरफान हबीब को अलगाववादी करार दिया।

विज्ञापन


भाजपा सांसद और गोरखपुर गोरक्ष पीठ के महंत आदित्यनाथ भी उनके निशाने पर रहे। प्रभु नारायण बृहस्पतिवार को यहां रांची में हुई संघ की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन


संघ पदाधिकारी ने कहा कि कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी इन दिनों सहिष्णुता को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। संघ इसकी निंदा करता है। इन्हें समझना चाहिए कि सहिष्णुता हिंदुओं के डीएनए में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हिंदू संस्कृति को आस्था की तरह पूजने वालों को किसी से सहिष्णुता पर उपदेश सुनने की जरूरत नहीं है।

नेताओं के कारण नहीं, देश के लोगों के कारण सहिष्‍णुता

Hindus are inborn tolerant says RSS member.

उन्होंने कहा कि जो दुर्गा पूजा रोकें, गोमांस खाने का पक्ष लें तथा हिंदुओं की आस्था से जुड़े देवी-देवताओं के अश्लील चित्र बनाएं और आतंकियों को सजा मिलने पर बेचैन दिखें, उन्हें अलगाववादी ही कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश में परस्पर समादर का भाव किसी सरकार या नेताओं के कारण नहीं बल्कि इस देश के लोगों के गुण के कारण है।

शाहरुख गलत पर दूसरों की बात भी ठीक नहीं
प्रभु नारायण ने कहा कि वह अभिनेता शाहरुख खान के असहिष्णुता वाले बयान से सहमत नहीं है। शाहरुख की बात ठीक नहीं है। उन्हें लोगों को भड़काना नहीं चाहिए। पर, इस पर कुछ नेताओं ने जिस तरह के बयान दिए हैं उन्हें भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।

शाहरुख पर आदित्यनाथ के बयान उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ पर बीजेपी का भी बस नहीं चलता। वह स्वयंभू नेता हैं। अपनी हिंदू सेना चलाते हैं। उन पर किसी का अनुशासन नहीं चलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed