फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hindu Yuva Vahini leader’s car runs over calf

हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने कार से गौवंश को 'घसीटकर मारा', केस दर्ज

Fri, 07 Apr 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented By: विकास जांगड़ा Updated Fri, 07 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini leader’s car runs over calf
हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो
हिंदू युवा वाहिनी के नेता पर लखनऊ में गौवंश की हत्या का आरोप लगा है। उन्होंने एक बछड़े पर कार चढ़ा दी। घटना बुधवार की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी सीएम योगी आदित्यनाथ की संस्था है। जिसे उन्होंने विशेष रूप से गौवंश की रक्षा के लिए गठित किया है। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक पुलिस ने फिलहाल बछड़े की मालकिन राजरानी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राजरानी का आरोप है कि शाम को कुछ लोग नजदीकी शराब के ठेके से पर आए और पास में बंधे उसके बछड़े पर कार चढ़ा दी। 
विज्ञापन


राजरानी ने कहा कि उन्होंने बछड़े को करीब 20 मीटर तक घसीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे लोगों को आते देख कार वहीं छोड़ फरार हो गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार तोड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजरानी के बेटे ने कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और कार से भी शराब की बोतलें मिलीं। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ कन्वीनर अखंड प्रताप सिंह की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में जांच कर रहे हैं कि कार किसकी है उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed