अमेठी में ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षु पायलेट ने किया कमाल, कौन बनेगा करोड़पति में हुआ शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज के प्रशिशु पायलट हिमांशु धूरिया ने कमाल कर दिया है। दोस्तों की दुआओं और माता-पिता के आशीर्वाद से हिमांशु करोड़पति तक पहुंच गया।
टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंचकर इस प्रशिक्षु पायलट ने साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कोई भी अपनी मंजिल हासिल कर सकता है। मुंबई में कार्यक्रम की शूटिंग पूरी कर लौटने पर हिमांशु का उड़ान अकादमी में साथियों ने स्वागत किया।
मूलरूप से पंजाब प्रांत के आनंदपुर साहिब निवासी हिमांशु धूरिया के पिता किशोर धूरिया सीआरपीएफ में हैं। वह वर्तमान में सीआरपीएफ कैंप तलेगांव पुणे महाराष्ट्र में वाइस कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। माता अंशु धूरिया ग्रहणी हैं, जबकि छोटा भाई लक्ष्य धूरिया पढ़ाई कर रहा है।
हिमांशु ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। वर्ष 2017 में हिमांशु ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में कॉमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग लेने के लिए प्रवेश लिया और अब तक 65 घंटे की ट्रेनिंग पूरी कर चुका हैं।
'चयन प्रक्रिया में पूछे गए सवालों के जवाब देकर हुआ सेलेक्शन'
अमर उजाला से बातचीत में हिमांशु ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति के लिए चयन प्रक्रिया में पूछे गये सवालों के जवाब हमने दिए थे। इसके बाद हमारा सेलेक्शन हुआ और हम तीन-चार दिनों के लिए मुंबई गये।
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने जो सवाल पूछे उनका सही-सही जवाब दिया और यहां तक पहुंचा। हिमांशु ने बताया कि मम्मी पापा के आशीर्वाद और दोस्तों की दुआओं से मैंने यह मुकाम हासिल किया।
मम्मी-पापा के लिए उपहार खरीदूंगा, आगे की पढ़ाई करूंगा
करोड़पति तक का सफर तय करने की खुशी हिमांशु के चेहरने पर साफ दिख रही है। वह कहता है कि कभी सोचा नहीं था कि यहां तक पहुंच पाऊंगा। हिमांशु खुद को लकी मानते हैं। कहते हैं कि जो रकम मिलेगी उससे मम्मी-पापा और नानी के लिए उपहार खरीदूंगा। बाकी रुपये से आगे की पढ़ाई करूंगा।