{"_id":"4b3bed313f5050a737f56dd3dfb30933","slug":"hightension-line-broken-by-the-impact-of-tractor-power-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा हाईटेंशन लाइन, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा हाईटेंशन लाइन, बिजली गुल
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Nov 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर कॉलोनी के हजारोें लोग शनिवार को पांच घंटे से अधिक देर तक बिजली को तरसे। लगातार बिजली गुल होने के कारण जलापूर्ति बाधित और मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विकासनगर में बिजली संकट ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ। लेखराज के पास ट्रैक्टर की टक्कर से 11 केवी हाईटेंशन लाइन टूटकर 33 केवी लाइन पर आ गिरा जिससे जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
इस घटना में हाईटेंशन लाइन के दो पोल भी टूट गए। इन टूटे पोल की जगह पर नए पोल लगाने के लिए बिजली को पूर्वाह्न 10:45 बजे बंद किया गया जो शाम 4:15 बजे के बाद चालू हो सकी।
विज्ञापन
इसके कारण विकासनगर का सेक्टर एक, दो और चार पूरे पांच घंटे बिजली नहीं रही। जूनियर इंजीनियर दिनेश उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से पोल के साथ तार भी टूट गए थे।
इसे बदलने में शाम हो गई और तब तक बिजली बंद रही। वही अमीनाबाद उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों में दोपहर दो बिजली ठप हो गई जिससे कारोबारियोें को दिक्कत हुई।
मेडिकल कॉलेज का खुद का नया उपकेंद्र बनकर तैयार और चालू हो गया है। इस नए उपकेंद्र से शताब्दी अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज के कई हिस्से को बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। लेकिन उपकेंद्र का विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है।
यह जानकारी देते हुए सर्किल आठ के अधीक्षण अभियंता मनोज मेहरोत्रा ने बताया कि दिवाली से पहले इस उपकेंद्र को चार्ज कर चालू कर दिया गया है। इस उपकेंद्र को 132 केवी नींबू पार्क उपकेंद्र से बिजली मिल रही है।