फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hight bp_hypertension_who report

दुनिया में सबसे ज्यादा हो सकती है आपकी 'टेंशन'!

Sat, 16 Nov 2013 10:23 AM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
अतुल भारद्वाज/लखनऊ Updated Sat, 16 Nov 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
hight bp_hypertension_who report

अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आप भारत के उन लोगों में शामिल हैं जो कि दुनिया में सबसे तेजी से हाइपरटेंशन की गिरफ्त में आ रहे हैं।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से यह बीमारी किडनी फेल और हार्ट अटैक का भी कारण बन रही है।

इस बीमारी का इलाज और जागरूकता लोगों तक पहुंचाने केलिए दो दिन की कांफ्रेंस बीपीकॉन-2013 शनिवार से साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगी।

पढ़ें- पढ़ाई के टेंशन से माइग्रेन की गिरफ्त में मासूम
विज्ञापन


शुक्रवार को केजीएमयू में कांफ्रेंस के आयोजन टीम के सदस्य प्रो. राकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए कनाडा डॉ. ट्रिसिया टांग, इटली से जी कैपेसो, डॉ. जये चिन डस्टिन, डॉ. गैरी जेरिन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकायुक्त जस्टिस एनके मेहरोत्रा और विशिष्ट अतिथि केजीएमयू के वीसी प्रो. डीके गुप्ता होंगे।

और खबरों के लिए यहां आएं...

लोगों को मॉर्निंग वॉक केलिए जागरूक करने के लिए रविवार को सुबह छह बजे एनबीआरआई उद्यान में वॉक फॉर हेल्थ कार्यक्रम रखा गया है। इसकेअलावा रविवार को कन्वेंशन सेंटर में लोगों की हाइपरटेंशन से जुड़ी समस्याएं सुनी जाएंगीं।

इसमें विशेषज्ञ उनकी मुफ्त जांच केसाथ कंसल्टेशन भी करेंगे। यह आयोजन इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन के सहयोग से केजीएमयू करा रहा है।

..तो हो जाइए सावधान
अगर आपका नॉर्मल बीपी 100-140 (टॉप रीडिंग) और 80-90 (बॉटम रीडिंग) एमएमएचजी नहीं हो। इसकी वजह से आपको स्ट्रोक, हार्ट अटैक, क्रोनिक किडनी डिसीज, ब्लड नलिकाओं का बर्स्ट होना जैसी समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed