फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   highest number of people receives corona vaccine on the first day in Uttar Pradesh

कोरोना टीकाकरण: पहले दिन उत्तर प्रदेश में लगाए गए कोविड-19 के सर्वाधिक टीके

Sun, 17 Jan 2021 04:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 17 Jan 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
highest number of people receives corona vaccine on the first day in Uttar Pradesh
corona vaccine - फोटो : PTI
देशभर में टीकाकरण मुहिम के पहले दिन 1.91 लाख लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिनमें से सर्वाधिक 21,291 लोगों ने उत्तर प्रदेश में टीका लगवाया। भारत में 1.91 लाख लोगों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक शनिवार को दी गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 208826 लोग उपचाराधीन हैं। इनमें से सर्वाधिक लोग केरल में हैं। केरल में 68633, महाराष्ट्र में 53163, उत्तर प्रदेश में 9162, कर्नाटक में 8713, पश्चिम बंगाल में 7151 और तमिलनाडु में 6128 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


देश में संक्रमण के एक करोड़ से अधिक मामले सामने आने और 1.5 लाख से अधिक लोगों की मौत के बाद भारत ने कोविड-19 के खात्मे के लिए शुरुआती कदम बढ़ाते हुए देशभर में चिकित्सकीय केंद्रों पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके लगाने आरंभ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत की और लोगों को कहा कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के ‘मेड इन इंडिया’ टीकों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होने के बाद ही इसके उपयोग की अनुमति दी गई है। उन्होंने लोगों से दुष्प्रचार और अफवाहों से बचने की अपील की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 21,291 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 18,412, महाराष्ट्र में 18,328, बिहार में 18,169, ओडिशा में 13,746, कर्नाटक में 13,594, गुजरात में 10,787, राजस्थान में 9,279, पश्चिम बंगाल में 9,730, मध्य प्रदेश में 9,219 और केरल में 8,062 लोगों को टीका लगाया गया।

इसके अलावा, टीकाकरण के पहले दिन छत्तीसगढ़ में 5,592, हरियाणा में 5,589, दिल्ली में 4,319, तेलंगाना में 3,653, असम में 3,528, झारखंड में 3,096, उत्तराखंड में 2,276, जम्मू-कश्मीर में 2,044, हिमाचल प्रदेश में 1,517 और पंजाब में 1,319 लोगों को टीका लगाया गया।

टीकाकरण के पहले दिन मणिपुर में 585, नगालैंड में 561, मेघालय में 509, गोवा में 426, त्रिपुरा में 355, मिजोरम में 314, पुडुचेरी में 274, चंडीगढ़ में 265, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 225, सिक्किम में 120, दादरा एवं नगर हवेली में 80, लद्दाख में 79, दमन और दीव में 43 तथा लक्षद्वीप में 21 लोगों ने टीका लगवाया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पहले दिन टीकाकरण के 3352 सत्र आयोजित किए गए और 1,91,181 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

जिन 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों के टीके लगाए गए, उनमें असम (65 सत्र), बिहार (301 सत्र), दिल्ली (81 सत्र), हरियाणा (77 सत्र), कर्नाटक (242 सत्र), महाराष्ट्र (285 सत्र), ओडिशा (161 सत्र), राजस्थान (167 सत्र) तमिलनाडु (160 सत्र), तेलंगाना (14 सत्र) और उत्तर प्रदेश (317 सत्र) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed