फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   highcourt gives permission for music system

जापानी पीएम शिंजों के स्वागत के लिए हाइकोर्ट ने दिया ये फैसला

Thu, 10 Dec 2015 02:48 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
highcourt gives permission for music system

वाराणसी जिला प्रशासन ने 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तवित दौरे के समय दशाश्वमेध घाट पर म्यूजिक सिस्टम लगाने की हाईकोर्ट से इजाजत मांगी थी। हाइकोर्ट ने म्यूजिक सिस्टम बजाने की अनुमति दे दी है। घाट पर म्यूजिक सिस्टम लगाने की जिम्मेदारी प्रसिद्घ कंपनी बोस को सौंपी गई है।

विज्ञापन


ये आदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलीप गुप्ता ने दिया है। हाइकोर्ट ने अंतरिम आदेश देकर घाटों पर किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ पर रोक लगा दी थी। अब हाइकोर्ट ने जापानी पीएम शिंजों के लिए घाट पर म्यूजिक सिस्टम लगाने की अनुमति दे दी है। इस कार्यक्रम में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे शामिल होंगे। गंगा दर्शन और आरती के कार्यक्रम में दोनों प्रधानमंत्रियों को शामिल होना है।
विज्ञापन


मोदी-शिंजो दौरे को लेकर बुधवार को एसपीजी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। सवा तीन घंटे चली बैठक में एसपीजी के अधिकारी दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती को लेकर परेशान दिखे। वे नहीं चाहते है कि आरती देखने के लिए बनाए गए मंच पर दूसरा कोई व्यक्ति हो। मंच पर केवल दोनों प्रधानमंत्री ही होंगे। इसके अलावा गंगा पार वाच टावर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम अखिलेश यादव और डिंपल यादव करेंगे अगुवानी

highcourt gives permission for music system

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे की अगवानी करने 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिम्पल यादव के साथ आएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन के आधे घंटे पहले मुख्यमंत्री आएंगे।

यहां पर स्वागत के बाद उनके साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री की विदाई समारोह के बाद वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

पीएम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से तैयारियों की समीक्षा की। स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने सात हजार सुरक्षा कर्मियों की मांग की है। मुख्य सचिव ने बताया कि पर्याप्त फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed