{"_id":"00e17d058df6d7c554d6c727bb365767","slug":"highcourt-decision-on-tet","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी: हाईकोर्ट के आदेश पर मंथन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी: हाईकोर्ट के आदेश पर मंथन शुरू
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी मेरिट के आधार पर प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती संबंधी हाईकोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा के साथ इलाहाबाद में बैठक की।
हाईकोर्ट के 75 पेज के आदेश को बारीकी से पढ़ने के बाद तय किया गया कि इस संबंध में न्याय विभाग से राय लेने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
पढ़ें-आईएएस जैसा होगा पीसीएस मेंस का एग्जाम
विज्ञापन
इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा कहते हैं कि हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन किया जा रहा है। इसलिए अभी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है।
उधर, यूपीटीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक कैसरबाग स्थित बारादरी पार्क में हुई।
इसमें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गणेश शंकर दीक्षित, महामंत्री राकेश यादव और उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां