फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   highcourt asks what have been done to prevent dengue in Uttar Pradesh.

हाईकोर्ट ने पूछा, मानसून आने वाला है, डेंगू से बचाव के लिए क्या किया

Sat, 10 Jun 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Jun 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
highcourt asks what have been done to prevent dengue in Uttar Pradesh.
Demo Pic

यूपी में डेंगू और मच्छरों से होने वाली बीमारियों से हर वर्ष मरने वाले हजारों नागरिकों के मामले में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूछा है कि बीमारियों का प्रकोप रोकने के लिए प्रदेश सरकार क्या कर रही है?

विज्ञापन


रमेश कुमार यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि मानसून के बाद मच्छरों और अन्य कीड़ों की वजह से हजारों नागरिकों की मौत होती है।

इनसे बचाव के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गाइडलाइंस निर्धारित हैं, लेकिन यूपी में उनका पालन नहीं होता। अधिकारियों को इन गाइडलाइंस की परवाह नहीं। यही वजह है कि डेंगू और उसके जैसे कई रोगों का प्रकोप फैलता है।
विज्ञापन


याची के वकील बलराम यादव ने बताया कि याचिका में प्रार्थना की गई थी कि सरकार को निर्धारित गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि लोगों की अकाल मौतों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने क्या काम किया जानकारी इकट्ठा करने के दिए निर्देश

highcourt asks what have been done to prevent dengue in Uttar Pradesh.

जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस राकेश श्रीवास्तव ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे पिछले वर्ष दायर एक अन्य याचिका के साथ सुनने का निर्णय लिया, जिसमें भी यही मुद्दा उठा था।

हाईकोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे हफ्ते में रखी है। तब तक सरकार के वकील को निर्देश दिए हैं कि वे मुख्य सचिव, महानिदेशक स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभागों से जानकारी लेकर आएं और बताएं कि सरकार ने इन रोगों की रोकथाम के क्या प्लान बनाए हैं?

हाईकोर्ट ने कहा कि मानसून आने को है, इसे ध्यान रखते हुए समय रहते कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed