{"_id":"6165f1008ebc3e6299338ca8","slug":"high-security-number-plate-is-necessery-in-lucknow-from-16th-november-lucknow-news-lko5998422181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने पर 16 नवंबर से शुरू होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने पर 16 नवंबर से शुरू होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। परिवहन विभाग ने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर जुर्माना लगाने की तारीख तय कर दी है। पंजीयन के अंक के हिसाब से जिसकी जिस तारीख तक सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अंतिम तारीख है, उसके बाद प्रवर्तन दस्ते कार्रवाई करेंगे। हालांकि, अभी जुर्माना की राशि स्पष्ट नहीं है।
शासन के विशेष सचिव (परिवहन) अरविंद कुमार पांडेय ने सात अक्तूबर को इस सिलसिले में परिवहन आयुक्त को पत्र भेज कर जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत 16 नवंबर से उन निजी वाहनों का चालान होने लगेगा, जिनकी पंजीयन प्लेट पर अंतिम अंक शून्य या एक होगा। ऐसी नंबर प्लेट के वाहन स्वामी को 15 नवंबर तक हर हाल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एवं कलर कोटेड स्टीकर लगवाना होगा।
एनसीआर की अंतिम तारीख खत्म
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पंजीकृत निजी वाहन एवं प्रदेश भर में पंजीकृत सभी व्यावसायिक वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2021 तय की गई थी। विशेष सचिव ने एनसीआर के प्रवर्तन दस्तों को ऐसे वाहनों का चालान करने का आदेश दिया है, जिन्होंने अब तक सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है।
विज्ञापन
किसके लिए कब तक समय
प्लेट पर आखिरी अंक अंतिम तारीख
शून्य, एक 15 नवंबर 2021
दो, तीन 15 फरवरी 2022
चार, पांच 15 मई 2022
छह, सात 15 अगस्त 2022
आठ, नौ 15 नवंबर 2022