{"_id":"b48c5810e20fd99d69d05245c7cf23f5","slug":"high-security-in-rally-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली स्थलों पर पहले से तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली स्थलों पर पहले से तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी
विष्णु मोहन/लखनऊ
Updated Tue, 29 Oct 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों की रैलियों को लेकर अधिकतम सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने यह निर्देश रविवार को पटना में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के मद्देनजर दिए हैं।
सभी आयोजन स्थलों को कार्यक्रम के कुछ दिन पहले ही सुरक्षाकर्मियों के अधिकार में लिए जाने को कहा गया है।
सरकार की इन तैयारियों के बारे में आईजी कानून-व्यवस्था राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई राजनीतिक दलों की रैलियां हैं।
बहराइच रैली में भी धमाके का डर!
विज्ञापन
29 अक्तूबर को आजमगढ़ में सपा की रैली है तो 30 को देवरिया व हमीरपुर में कांग्रेस की रैली।
आठ नवंबर को बहराइच में भाजपा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आईजी ने कहा कि पटना की घटना को देखते हुए अधिकतम सतर्कता बरती जा रही है।
रविवार को ही जिलों के कप्तानों को इसकी ताकीद कर दी गई थी। जिन जिलों में राजनीतिक दलों के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
वहां के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षाकर्मियों का पहरा दो-तीन दिन पहले से ही बैठा दिया जाए।
सुरक्षा बल मौके पर ही कैंप करेंगे और वहां बम डिस्पोजल स्क्वायड से एंटी माइन डिटेक्शन तक कराया जाए।
स्थानीय खुफिया इकाई व पुलिस की मदद से संदिग्धों को चिह्नित करने की कोशिश हो और सुरक्षा के सभी प्रबंधों के साथ ही वीडियोग्राफी आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा आस-पास की बिल्डिंगों पर रूफ टॉप ड्यूटी के जरिये नजर रखी जाए। इसके लिए दूरबीन का इस्तेमाल हो।
वाहनों की चेकिंग के साथ ही संबंधित जिले की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों आदि पर खास सतर्कता बरतने को कहा गया है।
होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, सराय व लॉज जैसी जगहों पर रुकने वालों की पड़ताल की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए।
आईजी ने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित जिलों को आवश्यकता के मुताबिक अतिरिक्त बल मुहैया कराया जा रहा है।
लखनऊ की तमाम राजनीतिक हलचल...पता है ये