फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high security in muzaffarnagar

वीडियो क्लिप कांड के बाद बढ़ी पुलिस की चौकसी

Sat, 07 Sep 2013 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 07 Sep 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
high security in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के कवाल गांव की घटना के बाद पुलिस के रवैये के विरोध में भाजपा ने पांच सितंबर को बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर वहां बड़ी तादाद में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने कहा कि इस मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। एडीजी रेलवे मुकुल गोयल को मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा शामली में मंगलवार को हुए संघर्ष के बाद वहां भी बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है।

अखिलेश सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने बताया कि मुजफ्फरनगर में नौ अपर पुलिस अधीक्षक, 14 पुलिस उपाधीक्षक, 30 इंसपेक्टर, 85 दारोगा, 300 सिपाही, तीन कंपनी आरएएफ, एक कंपनी सीआरपीएफ, पांच कंपनी एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। आईजी ने बताया कि बंद का आह्वान करने वाले अधिकतर नेता भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन


लेकिन ऐसे लोगों की धरपकड़ का क्रम शुरू हो गया है और बुधवार शाम पांच बजे तक कुल आठ लोगों को इस बाबत गिरफ्तार किया जा चुका था।

उन्होंने बताया कि एडीजी मुकुल गोयल मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं और वह वहां कैंप कर हालात को नियंत्रित करने के लिए फोर्स को निर्देश देंगे।

मुजफ्फरनगर में किए गए इंतजाम के साथ ही आईजी एसटीएफ ने शामली में मंगलवार को दो समुदायों में हिंसक संघर्ष होने के बाद वहां किए गए प्रबंखधों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने दावा किया कि शामली में हालात नियंत्रण में हैं पर एहतियात के तौर पर वहां भी दो अपर पुलिस अधीक्षक, चार पुलिस उपाधीक्षक, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी सीआरपीएफ व आईजी जोन के अधीन रहने वाले रिजर्व फोर्स को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed