फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court seeks LIU report on the incident of hooliganism by individuals dressed as lawyers.

Lucknow News: वकीलों की ड्रेस में उत्पात मामले में हाईकोर्ट ने मांगी एलआईयू रिपोर्ट

Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
High Court seeks LIU report on the incident of hooliganism by individuals dressed as lawyers.
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने वकीलों की ड्रेस में उत्पात करने वालों से संबंधित एक मामले में अगली सुनवाई सात अक्तूबर को तय की है। कोर्ट ने सरकारी वकील को अगली सुनवाई पर इस मामले के आरोपियों के खिलाफ विवेचना की स्थिति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। साथ ही मामले में लोकल इंटेलिजेंस रिपोर्ट (एलआईयू) रिपोर्ट भी पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश अधिवक्ता सक्षम सिंह की जनहित याचिका पर दिया। याचिकाकर्ता ने सात जुलाई को सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि कुछ अराजक लोग वकीलों की ड्रेस में राजधानी के एक परिसर में घुसे और वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी देते दिख रहे हैं। कोर्ट ने घटना की वीडियो क्लिप को सील कवर में सुरक्षित रखे जाने के निर्देश दिए थे। इससे पहले कोर्ट ने मामले में पुलिस कमिश्नर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed