फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court ordered MD of jal nigam to recover payment from azam khan

मुसीबत में फंसे आजम खान, सरकारी पैसे से नियुक्त किया था निजी वकील

Fri, 15 Dec 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Dec 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
high court ordered MD of jal nigam to recover payment from azam khan
आजम खान (फाइल फोटो)

अखिलेश सरकार में कद्दावर मंत्री रहे आजम खान निजी काम के लिए सरकारी खजाने से धन खर्च कराने के मामले में घिर गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की शिकायत पर सरकार ने जल निगम के प्रबंध निदेशक को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


नूतन ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 1 मार्च-2017 को आज़म खान को उप्र. जल निगम के अध्यक्ष के रूप में एक सेवा संबंधी प्रकरण में छह मार्च को कोर्ट में उपस्थित होने होने को कहा था।
विज्ञापन


लेकिन आजम ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की कि उन्हें हाईकोर्ट में उपस्थिति से मुक्त रखा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने आजम की यह याचिका पहली सुनवाई में ही खारिज कर दी और हाईकोर्ट जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम के लिए जल निगम ने कई वरिष्ठ वकील महंगी फीस पर लिए थे। जबकि हाईकोर्ट ने आजम को निजी तौर पर तलब किया था।

नूतन ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर आजम द्वारा निजी मामले में सरकारी खजाने से किए गए भारी खर्च की जांच कराकर वसूली का अनुरोध किया था। अब नगर विकास विभाग ने जल निगम के एमडी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed