{"_id":"5d7fcedd8ebc3e93a8445eb0","slug":"high-court-lucknow-served-notice-to-defense-minister-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस, चुनाव याचिका पर कोर्ट ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस, चुनाव याचिका पर कोर्ट ने दिए निर्देश
Tue, 17 Sep 2019 12:31 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दायर एक चुनाव याचिका पर लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, केंद्रीय निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग आफिसर को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले में चार सप्ताह में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अनंत कुमार ने यह आदेश अधिवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव की याचिका पर दिया। इसमें कहा गया कि याची ने जन सृजन पार्टी से लखनऊ संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था, जिसे रिटर्निंग ऑफिसर व जिलाधिकारी लखनऊ ने नियम विरुद्ध तरीके से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
याचिका में लखनऊ के जिलाधिकारी के साथ केंद्रीय निर्वाचन आयोग व इस सीट से चुने गए सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी पक्षकार बनाया गया है। कोर्ट ने इस याचिका पर तीनों पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तिथि चार सप्ताह बाद नियत की है।
विज्ञापन