फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court hearing today on the ban on Chinese manjha

Lucknow News: चीनी मांझे पर रोक मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Mon, 27 Jul 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
High Court hearing today on the ban on Chinese manjha
हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ।
लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेश में चीनी मांझे से हो रही मौतों व लोगों के घायल होने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सोमवार को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ के समक्ष यह मामला 27 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ है।
विज्ञापन


इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने चीनी मांझे की ऑनलाइन उपलब्धता रोकने के मामले में केंद्र सरकार को जवाब पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए जवाब पर याचिकाकर्ता को अपना पक्ष पेश करने के लिए समय भी दिया था।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में स्थानीय अधिवक्ता ने जनहित याचिका दाखिल कर चीनी मांझे पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इससे पहले मई में हुई सुनवाई पर हाईकोर्ट ने राजधानी समेत प्रदेश में खतरनाक चाइनीज मांझे से लोगों की मौतें एवं घायल होने के मामले में सख्त रुख अपनाकर प्रदेश के गृह और कर विभाग के अपर मुख्य सचिवों व प्रमुख सचिवों, पुलिस महानिदेशक, औद्योगिक विकास और पर्यावरण विभागों के प्रमुखों को 13 जुलाई को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट ने इन अफसरों से पूछा था कि पहले के आदेश के तहत प्रतिबंधित चीनी मांझे के उत्पादन, बिक्री, इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को क्या कदम उठाए हैं और क्या कार्यप्रणाली तय की गई है। 13 जुलाई को अफसरों ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से पेश होकर कोर्ट को वांछित जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed