{"_id":"e2bb27069cab707d5fdfa5bb45ead20e","slug":"high-court-gives-decision-on-lekhpal-recruitment-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्ती परीक्षा पर हाइकोर्ट ने दिया अहम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्ती परीक्षा पर हाइकोर्ट ने दिया अहम फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Sep 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने रोक लगाने से इन्कार दिया है।
विज्ञापन
हालांकि अदालत ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज से परीक्षा कराए जाने के खिलाफ याचिका मंजूर कर ली है।
इस पर अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी। यह परीक्षा 13 सितंबर को होने जा रही है। परीक्षा में 35 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव की बेंच ने शुक्रवार को यह आदेश दिया।
याचिका में गुजारिश की गई है कि यह परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से या यूपी लेखपाल सर्विस रूल्स 2006 के अनुरूप कराई जाए।
याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता के मुताबिक राज्य सरकार ने हलफनामा दाखिल कर अदालत को बताया था कि उसके पास यह अधिकार है कि वह टीसीएस से परीक्षा करवा सकती है।
इसमें कोई अनियमितता नहीं है। टीसीएस ने भी अपना जवाब दाखिल किया था।