फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hiding his religion, he befriended a girl and made obscene videos

Lucknow News: धर्म छिपाकर युवती से की दोस्ती, बनाए अश्लील वीडियो

Thu, 12 Feb 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hiding his religion, he befriended a girl and made obscene videos
लखनऊ। अमेठी निवासी युवती ने गोमतीनगर थाने में युवक के खिलाफ धर्म छिपाकर दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, वह पहली बार वर्ष 2024 में यूपी पुलिस की तैयारी करने लखनऊ आई थी। वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात राहुल और कमर हयात इदरीसी से हुई। दोनों ने उन्हें स्पा सेंटर में काम दिलवा दिया। इसके बाद उनकी नजदीकियां राहुल से बढ़ गईं। राहुल अक्सर उन्हें अपने कमरे पर बुलाता था। आरोप है कि राहुल ने एक दिन अपने कमरे पर उन्हें बीयर पिलाई। नशे में हो जाने पर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि राहुल उन्हें होटल में लेकर गया। वहां राहुल ने आधार कार्ड दिया, जिस पर माे. कमरु जमाल लिखा था। यह देखकर उन्होंने विरोध जताया। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा। नाराज होकर वह वहां से चली गईं। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि आरोपी अन्य लड़कियों के साथ भी यही करता है। वह अपना धर्म छिपाकर दोस्ती करता है और फिर लड़कियों को ब्लैकमेल करने लगता है। आरोपी अन्य युवतियों के साथ रहता है और पीड़िता को उसने छोड़ दिया है।

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी गोमतीनगर थाने पहुंचे और विरोध जताया। संगठनों के दबाव में पुलिस ने पीड़िता का केस दर्ज किया। आरोप है कि आरोपी बाराबंकी, सीतापुर, नेपाल बॉर्डर और अन्य शहरों की लड़कियों को झांसे में लेता है। इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्पा सेंटर में काम पर लगा देता है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article