{"_id":"67a51c8ad3cb40485709bd7d","slug":"heritage-corridor-will-become-a-bouquet-of-captivating-views-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1066778-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिलकश नजारों का गुलदस्ता बनेगा हेरिटेज कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिलकश नजारों का गुलदस्ता बनेगा हेरिटेज कॉरिडोर
विज्ञापन
लखनऊ। हेरिटेज कॉरिडोर में बनाए गए फूड कोर्ट का बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शुभारंभ किया। मंडलायुक्त ने कहा, कॉरिडोर का काफी काम हो चुका है। जो बचा है वह तेजी से जारी है। कॉरिडोर दिलकश नजारों का गुलदस्ता जैसा बनेगा। इसमें लखनऊ की विरासत की झलक दिखेगी। यहां तक कि प्रदेश का भी इतिहास संजोया जाएगा।
एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 9.75 करोड़ रुपये से फूड कोर्ट बनाया गया है। फूड कोर्ट के ग्राउंड फ्लोर पर शहर के पांच नामचीन रेस्टोरेंट संचालित हैं। रूफ टॉप पर भी कैफे बनाया गया है। 21.61 करोड़ रुपये की लागत से म्यूजियम बनाया जा रहा है।
म्यूजियम में टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर भी बनाया जा रहा है, जहां एलईडी पैनल पर प्रदेश का इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा। 3.41 करोड़ रुपये की लागत से फ्रेगनेंस पार्क विकसित किया गया है। कई करोड़ और रुपये की लागत से फुटपाथ आदि व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन
हेरिटेज कमेटी करेगी निगरानी
हेरिटेज जोन व स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता व कलात्मकता के साथ निर्धारित समय में पूरा कराने के लिए मंडलायुक्त ने हेरिटेज कमेटी का गठन किया है। इसमें सेवानिवृत्त आईएएस जोहरा चटर्जी, एकेटीयू के आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग डिपार्टमेंट की डीन डाॅ. वंदना सहगल, फिल्म मेकर मुज्जफ्फर अली, रानी मीरा अली, अभिनेता अनिल रस्तोगी, आर्ट्स काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जय कृष्णा अग्रवाल, लेखक व कथाकार नीलेश मिश्रा, लेखक प्रस्तुतकर्ता यतीन्द्र मिश्रा व कन्जर्वेशन आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा व शिखा जैन को शामिल किया गया है।