फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heritage conclave in Lucknow on December 7.

Lucknow: किले और हवेलियों को उपयोगी बनाने के लिए होगा मंथन, लखनऊ में हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन सात को

Sun, 01 Dec 2024 08:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Dec 2024 08:31 PM IST
सार

आयोजन में 60 से अधिक शाही परिवारों संग संवाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में देशभर के 250 होटल, रियल एस्टेट व्यवसायी व इन्वेस्टर भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Heritage conclave in Lucknow on December 7.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों की तर्ज पर प्रदेश के भी पुराने किले, कोठी, हवेलियों और पैलेस को हेरिटेज (विरासत) पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की सात दिसंबर को राजधानी स्थित होटल में हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


इस कॉन्क्लेव में 60 से अधिक शाही परिवारों (राजा-महाराजा) के साथ संवाद के लिए देशभर से लगभग 250 होटल मालिक, इन्वेस्टर्स, रियल स्टेट व्यवसायी और कंसल्टेंट आएंगे। इनके बीच सहमति बनाकर प्रदेश को विरासत पर्यटन में भी देश-दुनिया को आकर्षित करने वाला प्रमुख गंतव्य स्थल बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी बिजली निजीकरण विवाद: मुख्य सचिव होंगे नई बिजली कंपनियों के अध्यक्ष, बिजली कर्मी शुक्रवार को करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: इन शहरों में गिरे प्रॉपर्टी के दाम, देश में सबसे तेजी के साथ इस शहर में बढ़ीं रियल स्टेट की कीमतें, जानिए क्रम


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 2023 में 48 करोड़ से अधिक पर्यटक यूपी आए थे। अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज सहित अन्य तीर्थ स्थल सर्वाधिक पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। 

उत्तर प्रदेश में हेरिटेज टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। यहां बड़ी संख्या में किले, पैलेस और कोठियां हैं, जिन्हें उपयोगी बनाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि कॉन्क्लेव में इनका एमओयू भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed