फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   here is how to check contamination in food items

आपकी मिठाई कहीं जानलेवा तो नहीं, खुद जांचे ऐसे...

Tue, 27 Oct 2015 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
here is how to check contamination in food items

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दीपावली को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। कहा है कि त्योहार नजदीक आते ही मिलावट का बाजार गरम हो गया है। खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जाता है।

विज्ञापन

ऐसे में उपभोक्ता खरीददारी करते समय खुद अलर्ट रहें। कुछ खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच आप खुद कर सकते हैं। कानपुर में रहने वाले मिलावट की आशंका पर अभिहीत अधिकारी सैयद एसएच आबिदी के फोन नंबर 9918166000 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

मिठाई
आमतौर पर इसमें मेटानिल येलो की मिलावट की जाती है। इससे कैंसर हो सकता है। जांच के लिए मिठाई के नमूने को पानी के साथ गरम कर छान लें। इसके बाद हाइड्रोजन क्लोराइड (एचसीएल) की कुछ बूंदे मिलाएं। रंग बदले तो यह मिलावट का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी का वर्क
एल्युमीनियम के वर्क का प्रयोग होता है। इससे पेट संबंधी रोग होते हैं। जांच के लिए वर्क को जलाएं अगर तेज नीले प्रकाश की लौ उठे तो समझें एल्युमीनियम का वर्क मिलावटी है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दीपावली को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। कहा है कि त्योहार नजदीक आते ही मिलावट का बाजार गरम हो गया है। खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जाता है।

ऐसे में उपभोक्ता खरीददारी करते समय खुद अलर्ट रहें। कुछ खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच आप खुद कर सकते हैं। कानपुर में रहने वाले मिलावट की आशंका पर अभिहीत अधिकारी सैयद एसएच आबिदी के फोन नंबर 9918166000 पर शिकायत कर सकते हैं।

ऐसे करें जांच
मिठाई
आमतौर पर इसमें मेटानिल येलो की मिलावट की जाती है। इससे कैंसर हो सकता है। जांच के लिए मिठाई के नमूने को पानी के साथ गरम कर छान लें। इसके बाद हाइड्रोजन क्लोराइड (एचसीएल) की कुछ बूंदे मिलाएं। रंग बदले तो यह मिलावट का संकेत है।

चांदी का वर्क
एल्युमीनियम के वर्क का प्रयोग होता है। इससे पेट संबंधी रोग होते हैं। जांच के लिए वर्क को जलाएं अगर तेज नीले प्रकाश की लौ उठे तो समझें एल्युमीनियम का वर्क मिलावटी है।

जांचे इनकी भी शुद्धता

here is how to check contamination in food items
दाल
खेसारी दाल की मिलावट होती है। इससे पेट दर्द, लिवर, कैंसर, अल्सर की समस्या हो सकती है। नमूने को पानी में आधे घंटे तक हिलाएं। अगर मिलावट है तो पानी का रंग हरा हो जाएगा।

चीनी

इसमें चॉक पाउडर की मिलावट होती है। इससे लीवर में दिक्कत हो सकती है। चीनी को पानी में घोलने पर चॉक पॉउडर नीचे बैठ जाता है।

सरसों
इसमें आर्जीमोन बीज की मिलावट की जाती है। ड्राप्सी और हार्ट अटैक का खतरा होता है। लेंस से देखें, सरसों के दाने की सतह चिकनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed