डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, इंसुलिन ने मिलेगी निजात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइप-टू डायबिटीज के मरीजों के लिए एनबीआरआई और सीमैप ने हर्बल दवा ब्लड ग्लूकोज रेग्युलेटर-34 रविवार को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दी। दावा किया जा रहा है कि यह दवा इंसुलिन व अन्य दवाओं पर निर्भरता घटाती है।
इसकी 100 टैबलेट की कीमत 500 रुपये होगी। एनबीआरआई के 62वें स्थापना दिवस पर रविवार को इसे लॉन्च किया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इस दवा को 22 फरवरी 2014 को दिल्ली में रिलीज किया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. वीपी कंबोज ने कहा कि डायबिटीज की दवा का व्यापक फायदा लोगों तक पहुंचाना है तो इसके लिए जरूरी कच्चे माल के उत्पादन के लिए वैज्ञानिकों को मदद करनी होगी।
बीजीआर-34 : हर वह चीज जो आप जानना चाहते हैं
•इसमें है क्या?
दवा को तैयार कर रही कंपनी के डीजीएम राकेश भारद्वाज बताते हैं कि इस दवा को बनाने में हरिद्र, विजयसार, गुड़मार, मंजिष्ठा, मेंथी, गिलोय व शिलाजीत का इस्तेमाल किया गया है।
•क्लीनिकल ट्रायल के क्या नतीजे रहे?
क्लीनिकल ट्रायल दिल्ली के एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, शक्तिनगर में हो चुका है। करीब 500 मरीजों पर ट्रायल किया गया। दावा है कि इस दवा से मरीजों में इंसुलिन व एलोपैथिक दवाइयों पर निर्भरता काफी कम हो गई।
•क्या कोई साइड इफेक्ट है?
नहीं। दावा है कि इस दवा को मौजूदा ट्रीटमेंट के साथ लिया जा सकता है। सुबह-शाम खाने से आधा घंटा पहले दो टैबलेट लेनी होगी। दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।