फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   helpline number for passengers

यात्रियों के हर सवाल का जवाब ‘149’ नंबर

Tue, 20 May 2014 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
helpline number for passengers

परिवहन निगम की कौन सी बस कब कहां आएगी और कब जाएगी? लखनऊ से वॉल्वो में

विज्ञापन
दिल्ली तक सफर करने पर कितना किराया चुकाना होगा?

यात्रियों को ऐसे हर सवाल के जवाब ‘149 नंबर’ पर मिलेंगे। यह ‘149 नंबर’ रेलवे के 139 नंबर की तर्ज पर कार्य करेगा। उम्मीद है कि यात्रियों को जून से ‘149 नंबर’ डायल करने की सुविधा हासिल हो जाएगी।


निगम का इंटेलीजेंस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम ‘इंटर एक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम’ के जरिए यात्रियों को ‘149 नंबर’ पर सूचनाएं प्रदान करने की तैयारी में जुटा है।

यात्रियों को इस नंबर पर किस बस अड्डे से कौन सी बस किस शहर को कितने वक्त जाएगी? किस साधारण बस और वॉल्वो में कितनी सीटें खाली हैं?

यात्री को गंतव्य तक सफर करने पर कितना किराया देना होगा? सीनियर सिटीजन को एमएसटी बनवाने पर किराए में कितने फीसदी की छूट मिलेगी, जैसे सवालों के जवाब मिलेंगे।

‘149 नंबर’ के चालू होने पर यात्री घर बैठे ही बस सफर संबंधी सूचनाएं हासिल कर सकेंगे। निगम ने ‘149 नंबर’ को आवंटित करने के लिए जनवरी में दूरसंचार मंत्रालय में आवेदन किया था।

इस नंबर के आवंटन में देर होने के कारण सोेमवार को प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने दूरसंचार मंत्रालय में ‘149 नंबर’ आवंटित होने की पैरवी की।


ऐसे मिलेगी सुविधा

यात्रियों को 149 नंबर डायल करना होगा। काल कनेक्ट होते ही इंटर एक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम के जरिए यात्री को सबसे पहले हिंदी या अंग्रेजी में सवाल करने के लिए संबंधित नंबर दबाना होगा।

इसके बाद अपने सवाल के आधार पर नंबर को दबाकर जवाब हासिल कर सकेंगे। यात्री चाहे तो काल को डिसकनेक्ट किए बिना 9 नंबर दबाकर सीधे निगम की हेल्पलाइन से जुड़कर सुझाव एवं शिकायतें भी दर्ज करा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed