{"_id":"36301150f00e075251dfd246efbeb45c","slug":"helpline-for-vdo-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती में हो गड़बड़ी तो करें इस नंबर पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती में हो गड़बड़ी तो करें इस नंबर पर शिकायत
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग के तहत समूह ‘ग’ के ग्राम पंचायत अधिकारियों (सेक्रेटरी) के रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध में आम लोगों की शिकायतों व जिज्ञासाओं के समाधान के लिए त्रिस्तरीय हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
प्रदेश मुख्यालय पर पंचायतीराज निदेशालय में दो हेल्पलाइन नंबर चालू हो गए हैं, जबकि मंडल व जिला स्तर पर अलग-अलग हेल्पलाइन शुरू कराने को कहा गया है।
पंचायतीराज मंत्री बलराम यादव ने यहां बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए काफी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।
इस संबंध में आम लोगों से तमाम तरह की जिज्ञासाएं व शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए निदेशक पंचायतीराज व संयुक्त निदेशक पंचायतीराज के यहां हेल्पलाइन स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर डीपीआरओ व मंडल स्तर पर मंडलीय उपनिदेशक को जल्द हेल्पलाइन शुरू करने को कहा गया है।
ये अधिकारी जल्दी ही अपने-अपने स्तर से इसके नंबर जारी कर देंगे। इसके अलावा प्रदेश, मंडल व जिला स्तर पर एक-एक रजिस्टर रखा जाएगा जिसमें प्राप्त शिकायतों का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां