फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   helpline for up board exam started today

बोर्ड परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए आज ही करें इस नंबर पर बात

Sun, 28 Jan 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Jan 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
helpline for up board exam started today
डेमो पिक्चर।

शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब देने के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसमें विषय विशेषज्ञ परीक्षार्थियों की शंकाओं का समाधान करेंगे।

विज्ञापन


रविवार को शिक्षा भवन में पहली बार यह हेल्पलाइन खोली जाएगी। इसमें इंटर विज्ञान के छात्र अपने विषयों से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं।

जेडी, शष्ठ मंडल सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग की तरफ से पहली बार यह कवायद की गई है। हेल्पलाइन जेडी कार्यालय में बनाई गई है।

इस पर अलग-अलग समय पर रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित से संबंधित विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। परीक्षार्थी हेल्पलाइन नंबर 0522-2254070 पर संपर्क साध कर विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं। पेपर कैसे हल करें, किन बातों का ख्याल रखें, किसी टॉपिक पर कोई परेशान है आदि पर परीक्षार्थी सवाल पूछ सकते हैं।

विज्ञापन

ये विशेषज्ञ देंगे जवाब

रसायन विज्ञान के लिए मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब देंगे। इसी प्रकार भौतिक विज्ञान के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अरविंद कुमार दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक, गणित के लिए राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अखिलेश अवस्थी दोहपर 2:00 से 3:00 बजे तक और जीव विज्ञान के लिए राजकीय हाईस्कूल बनिगांव की प्रधानाध्यापक डॉली भटनागर शाम 3:00 बजे से 4:00 बजे तक परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed