फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   helpline for high school students

यूपी बोर्ड परीक्षा: विज्ञान चेतना हेल्पलाइन दूर करेगी हाईस्कूल परीक्षार्थियों का तनाव

Tue, 14 Feb 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
helpline for high school students
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल परीक्षार्थियों के लिए मंगलवार को विज्ञान चेतना हेल्पलाइन तीन घंटे क्रियाशील रहेगी। इच्छुक परीक्षार्थी दोपहर एक से शाम चार बजे तक 9415664679 पर कॉल कर परीक्षा संबंधी टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यह हेल्पलाइन संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय में स्थापित होगी। इसमें मुख्य विषयों विज्ञान (भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान), गणित, हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के टिप्स दिए जाएंगे। डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में सात विषय विशेषज्ञों की टीम हेल्पलाइन पर तैनात रहेगी। लखनऊ मंडल के जिलों के साथ पूरे प्रदेश से हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन विशेषज्ञों की हुई तैनाती
गणित - पवन कुमार तिवारी, सहायक अध्यापक, कुम्हरावां इंटर कॉलेज
भौतिक विज्ञान- केके त्रिपाठी, प्रवक्ता बॉयज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज
रसायन विज्ञान- मोहित सिंह , सहायक अध्यापक डीएवी इण्टर कॉलेज
जीव विज्ञान- अखिलेश भार्गव, सहायक अध्यापक राजकीय हाईस्कूल परेहटा
अंग्रेजी - डॉ. वसुंधरा सक्सेना, सहायक अध्यापिका राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज
सामाजिक विज्ञान - बालकृष्ण मिश्र, सहायक अध्यापक राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज, मटियारी चिनहट
.........................
50 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र
लखनऊ। राजधानी में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को 50 परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र पहुंचाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि एसीएम द्वितीय गोविंद मौर्या की देखरेख में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्र वितरित किए गए। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक मंगलवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed